World Environment Day पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ की चली पहल

आज विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर पीएम मोदी, समेत देशभर के मुख्यमंत्रियों ने वृक्षारोपण किया।

PM Modi ने एक्स पर लिखा- आज #WorldEnvironmentDay पर, हमने #EkPedMaaKeNaam पहल को एक विशेष वृक्षारोपण अभियान के साथ और मजबूत किया। मैंने दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा रोपा। यह हमारे अरावली पर्वतमाला को पुनः हरा-भरा करने के प्रयास — अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट — का भी एक हिस्सा है।

CM रेखा गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के चलते दिल्ली एम्स में पौधारोपण किया।

CM मोहन यादव- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के परिसर में पौधे रोपकर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया।

CM Yogi- 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के माध्यम से हम लोगों ने इस बार भी प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में आज पावन 'गंगा दशहरा' एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में पौधरोपण किया।

CM विष्णुदेव साय- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपकर उसमें खाद और पानी डालते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लिया।

<