मुंबई के वड़ा पाव ने दिल्ली के छोले भटूरे को पछाड़ा

हाल ही में प्रकाशित '100 बेस्ट फूड सिटीज इन द वर्ल्ड 2024-25' की लिस्ट में मुंबई ने दिल्ली को पछाड़कर टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।

100 बेस्ट फूड सिटीज इन द वर्ल्ड 2024-25 की लिस्ट में मुंबई पांचवें स्थान पर है। वहीं नई दिल्ली 45वें स्थान पर है।

मुंबई की खाऊ गलियों में मिलने वाले वड़ा पाव, पाव भाजी, भेल पुरी और रगड़ा पेटिस जैसे स्ट्रीट फूड्स ने इसे यह सम्मान दिलाया है।

दिल्ली, जो अपने छोले भटूरे और बटर चिकन के लिए प्रसिद्ध है, इस सूची में मुंबई से पीछे रही।

मुंबई दिल्ली के अलावा इस लिस्ट में अमृतसर 43वें, हैदराबाद 50वें, कोलकाता 71वें, और चेन्नई 75वें स्थान पर है।

<