कौन हैं मिस इंडिया की पहली फाइनलिस्ट आयुषी पांडा?

आयुषी लिंगराज पांडा ने मिस ओडिशा इंडिया 2025 का खिताब जीत लिया है। 

इस जीत के साथ वह फेमिना मिस इंडिया 2025 की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।

अब आयुषी पांडा मिस इंडिया 2025 के मुकाबले में भी हिस्सा लेंगी। 

यह बड़ा इवेंट भुवनेश्वर के लाइफ होटल्स में हुआ था। आयुषी इस प्रतियोगिता की पहली विजेता बनी हैं। 

उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल ने ताज पहनाया। 

19 साल की आयुषी KIIT यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की स्टूडेंट हैं। 

वह मॉडलिंग के साथ-साथ डांस, म्यूजिक और कविताएं लिखना पसंद करती हैं। 

इस प्रतियोगिता में भास्वती पति पहली और नव्या सहारन दूसरी रनर-अप रहीं। 

जजों में मिस इंडिया निकिता पोरवाल, ओलिवुड एक्ट्रेस भूमिका दाश और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। 

बता दें कि मिस इंडिया बनने के लिए फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। 

यह कॉन्टेस्ट हर साल आयोजित किया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अप्लाई किया जा सकता है। 

<