कितने पढ़े लिखें हैं King Kohli? जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
आज 27 अप्रैल 2025 को विराट कोहली अपनी टीम RCB के साथ Delhi Capitals के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कितने पढ़े लिखें हैं किंग कोहली।
विराट कोहली ने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी।
1998 में उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी (WDCA) में दाखिला लिया और यहां उन्होंने अपने खेल को निखारना शुरू किया।
बता दें विराट कोहली सिर्फ 12वीं पास हैं। विराट कोहली ने अपने कई इंटरव्यू में इतिहास को अपना पसंदीदा विषय बताया है।
वह अतीत के बारे में जानने और उससे सीखने के लिए उत्सुक रहते थे। वहीं, कई अन्य छात्रों की तरह विराट को भी गणित में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उनके लिए इस विषय में अंक हासिल करना आसान नहीं था।
विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली वकील थे और उनकी मां का नाम सरोज कोहली है। विराट के बड़े भाई विकास और एक बड़ी बहन भावना भी हैं।
कोहली की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 में हुई। उनकी एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय भी है।