अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का, एक-दूजे का हाथ थामकर की परिक्रमा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रविवार सुबह 7 बजे अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए।
दोनों गर्भगृह में करीब 10 मिनट तक रहे। हालांकि, राम मंदिर में विराट-अनुष्का की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।
मंदिर के सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों को प्रोटोकॉल के अनुसार अंदर ले जाया गया।
वरिष्ठ पुजारी संतोष तिवारी ने रामनामी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। रामलला के दर्शन करके दोनों करीब 8 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे।
विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला चढ़ाई। पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग के फूलों की दो मालाएं पहनाईं।
विराट ने अनुष्का का हाथ पकड़कर मंदिर की परिक्रमा भी की। दोनों वहां करीब 20 मिनट रुके।
विराट-अनुष्का ने राम मंदिर के पुजारी से मंदिर की नक्काशी के बारे में बात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने मंदिर के प्रथम तल के निर्माण कार्य को भी देखा।
इस दौरान अनुष्का शर्मा लखनऊ चिकन का कुर्ता और सिर पर गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़े नजर आईं।
वहीं, विराट कोहली ने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। रामलला और हनुमानजी के दर्शन करने के बाद विराट-अनुष्का लखनऊ रवाना हो गए।
विराट और अनुष्का के अयोध्या पहुंचने के बारे में पहले जानकारी नहीं मिली थी। दोनों लखनऊ से कार में अयोध्या आए थे। अयोध्या में भी दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।