विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार, जरूर पढ़नी चाहिए ये 5 लाइफ चेंजिंग बुक्स
विकास दिव्यकीर्ति भारत के जाने-माने शिक्षक और लेखक हैं, जो UPSC की कोचिंग कराते हैं।
विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग का नाम दृष्टि IAS है, जो सिविल सर्सिसेज की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई में मदद करता है।
दिव्यकीर्ति की मोटिवेशनल वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, जो बच्चों के लिए काफी इंस्पायरिंग होती है।
अपने एक वीडियो में विकास सर ने बताया है कि अपने जीवन में ये 5 किताबें छात्रों को जरूर पढ़नी चाहिए।
मुंशी प्रेमचंद की गोदान: यह किताब स्वतंत्रता-पूर्व ग्रामिण भारत पर आधारित है, जो एक उपन्यास है।
महात्मा गांधी की ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’: यह किताब गांधी की लाइफ पर आधारित है, जिसमें उन्होंने अपने एक्सपीरियंस और आध्यात्मिक- राजनीतिक विश्वासों के बारे में बताया है।
युवल नोआ हरारी की ‘सैपियंस’: यह मानव जाति का एक संक्षिप्त इतिहास है, जो मानव समाजों और संस्कृतियों के विकास पर चर्चा करता है।
फ्रेडरिक रैटज़ेल की ‘द हिस्ट्री ऑफ मैनकाइंड’: मानव इतिहास का एक विस्तृत अवलोकन, जो मानव समाज, संस्कृति और कृषि के बारे में बताता है।
जोस्टीन गार्डर द्वारा ‘सोफीज़ वर्ल्ड’: एक दार्शनिक उपन्यास जो एक आसान कथा के माध्यम से दर्शन के इतिहास की व्याख्या करता है।