अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग ताजमहल का किया दीदार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा व तीन बच्चों के साथ सुबह 10:20 बजे ताजमहल देखने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेडी वैंस की अगवानी की। एयरपोर्ट पर मयूर नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शिल्पग्राम से बैटरी कार में बैठकर वह ताजमहल पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ताजमहल में उन्हें गाइड नितिन सिंह ने स्मारक के इतिहास की जानकारी दी।

गर्मी को देखते हुए रॉयल गेट में ही उन्हें ताजमहल के इतिहास और उससे जुड़ी जानकारी दी गई। डायना बेंच पर परिवार के साथ उन्होंने फोटो सेशन कराया।

मुख्य मकबरे में वेंस और उनके परिवार ने पच्चीकारी और वास्तुकला की जानकारी ली। वेंस और उनकी पत्नी उषा पहले बच्चों के साथ मुख्य मकबरे में अंदर गए। दोबारा वह बच्चों को बाहर बैठाकर अंदर गए।

वेंस को सुरक्षा कारणों की वजह से यमुना किनारे की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों की वजह से इससे इनकार कर दिया।

<