आईएएस अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन के रूप में चुन लिया गया है। आइए उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
अजय कुमार 1985 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं और उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे केरल कैडर के अधिकारी रहे हैं।
अजय कुमार ने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक भारत सरकार के रक्षा सचिव के रूप में सेवाएं दीं।
अजय कुमार आईटीआई कानपुर से बीटेक ग्रेजुएट हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में PhD की है।
वे रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सचिव थे। रक्षा सचिव के रूप में उन्होंने 2020 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का निर्माण, 2022 में अग्निवीर योजना का शुभारंभ और सशस्त्र बलों की भर्ती और प्रतिधारण में एक ऐतिहासिक सुधार किया।