कौन हैं UPSC 2024 की टॉपर शक्ति दुबे

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है।

BHU से बायोकेमिस्ट्री में PG शक्ति ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है।

UPSC के अनुसार, शक्ति ने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।

प्रयागराज में हुई प्रारंभिक शिक्षा शक्ति का जन्म प्रयागराज में हुआ और उन्होंने स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन वहीं से पूरा किया, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

2018 से शुरू की थी UPSC की तैयारी पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद शक्ति ने 2018 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी और इसे देश सेवा का माध्यम बताया।

इस साल 1,009 उम्मीदवार सफल घोषित 2024 में कुल 9.9 लाख आवेदन आए, जिसमें 1,009 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। इनमें 284 महिलाएं और 725 पुरुष शामिल हैं।

<