CM मोहन यादव महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का करेंगे लोकार्पण
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास स्थित ऐतिहासिक महाराजवाड़ा अब सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल में बदल गया है।सीएम डॉ. मोहन यादव गुड़ी पड़वा पर इसका लोकार्पण करेंगे।
18 करोड़ की लागत से उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने इसका पुनरुद्धार किया है।
47 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित यह हेरिटेज होटल मराठा और औपनिवेशिक वास्तुकला का अद्भुत संगम है।
इसमें 19 राजसी सुइट बनाए गए हैं। यहां कमरों से मंदिर का शिखर दिखेगा। किराया 12 हजार से 25 हजार रु. तक होगा।
पर्यटकों के लिए पंचकर्म केंद्र, भर्तृहरि आर्ट गैलरी, धन्वंतरि पुस्तकालय और ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।