दुनिया की 10 सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबें

क्या आपको पता है कि कौन-सी किताबें दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाती हैं? जानिए वो 10 किताबें, जो सबसे ज्यादा बिकी और पढ़ी गईं!

दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब बाइबिल है। अब तक 3.9 अरब से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं। यह ईसाई धर्म का पवित्र ग्रंथ है और दुनियाभर में इसे पढ़ा जाता है।

नंबर 1 –बाइबिल

‘Quotations from Chairman Mao Tse-tung’ किताब 820 मिलियन कॉपियों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसमें चीन के कम्युनिस्ट नेता माओ त्से तुंग के विचार और उद्धरण शामिल हैं।

नंबर 2- चेयरमैन माओ के विचार

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फैंटेसी सीरीज़ 'हैरी पॉटर' अब तक 400 मिलियन से ज्यादा बिक चुकी है। जादू की इस दुनिया को बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं।

नंबर 3- हैरी पॉटर सीरीज़

'The Lord of the Rings' – 103 मिलियन से ज्यादा कॉपियां बिकीं। J.R.R. टॉल्किन की यह फैंटेसी सीरीज़ अमर है। 'The Alchemist' – पाउलो कोएल्हो की यह मोटिवेशनल किताब 65 मिलियन से ज्यादा बिक चुकी है।

नंबर 4 और 5- द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और द अलकेमिस्ट

'The Da Vinci Code' – डैन ब्राउन की इस मिस्ट्री थ्रिलर ने 57 मिलियन कॉपियां बेचीं। The Twilight Saga' – वैम्पायर्स और रोमांस की यह कहानी 43 मिलियन से ज्यादा बिक चुकी है।

नंबर 6 और 7- दा विंची कोड और ट्वाइलाइट सागा

'Gone with the Wind' – अमेरिकी गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखी यह उपन्यास 33 मिलियन बार बिक चुकी है। 'Think and Grow Rich' – नेपोलियन हिल की यह 30 मिलियन से ज्यादा बिकने वाली किताब सफलता का मंत्र देती है।

नंबर 8 और 9- गॉन विद द विंड और थिंक एंड ग्रो रिच

'The Diary of Anne Frank' – यह यहूदियों के नरसंहार की सबसे मार्मिक कहानी है, जो 27 मिलियन से ज्यादा बिक चुकी है। ऐनी की डायरी ने करोड़ों लोगों को भावुक कर दिया है।

नंबर 10 – ऐनी फ्रैंक की डायरी

<