सुनीता 12 साल बाद आएंगी भारत, गुजरात के इस बड़े नेता से है नाता
दुनिया की जानी- मानी एस्ट्रोनॉट विलियम्स एक बार फिर चर्चा में हैं। भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटी।
अब उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने जल्द भारत आने की इच्छा जताई है।
अमेरिका की नागरिक होने के बाद भी उनकी पहचान भारत से जुड़ी हुई है।
ये तो हर कोई जानता है कि सुनीता के माता-पिता गुजरात से निकलकर अमेरिका में बस गए थे।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुनीता का नाता गुजरात बीजेपी के एक बड़े नेता से भी है।
वे रिश्ते में गुजरात के पूर्व गृह मंत्री रहे हरेन पांड्या की छोटी बहन लगती हैं।
दरअसल, हरेन पांड्या की मां और सुनीता के पिता भाई-बहन थे, जो मेहसाणा जिले के झूलासन गांव के रहने वाले थे। ये पीएम मोदी का गृह जिला भी है।
बता दें कि पांड्या की अहमदाबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान साल 2003 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।