दही में इन चीजों को मिलाकर लगाने से कर सकते हैं चेहरा साफ

दही-बेसन का फेस पैक- आप दही में बेसन मिलाकर अपना चेहरा साफ कर सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है।

दही-हल्दी का फेस पैक- हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होती है।

दही-शहद का फेस पैक- शहद त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।

दही- नींबू का फेस पैक- चेहरा साफ करने के लिए आप दही में नींबू मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।

दही-ओट्स का स्क्रब- चेहरे को साफ करने के लिए आप दही और ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, ओट्स एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है।

<