गर्मियों में घर के कोने-कोने से मच्छर भगाने के घरेलू उपाय
कपूर की गोलियां रखें
घर के कोनों, अलमारी, खिड़की या दरवाजों के पास कपूर की गोलियां रखें। इनसे निकलने वाली गंध मच्छरों को दूर भगाती है।
कपूर जलाएं
कपूर को कटोरी में रखकर जलाएं। इससे निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर कर देता है। सोने से पहले यह उपाय करें।
कपूर मोमबत्ती का उपयोग करें
बाजार में उपलब्ध कपूर से बनी मोमबत्तियां जलाएं, जिससे कमरे में खुशबू फैले और मच्छर भाग जाएं।
कपूर का तेल लगाएं
कपूर के तेल को नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे मच्छर नहीं काटेंगे।
स्प्रे बनाएं
थोड़ा कपूर पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और कमरे के कोनों, पर्दों, फर्नीचर पर छिड़कें।
सावधानी जरूरी
कपूर ज्वलनशील होता है, इसलिए इसे आग से दूर रखें। बच्चों और पालतू जानवरों से भी दूर रखें।
<