गर्मियों में इन 5 पौधों से 3-4 डिग्री कम होगा कमरे का तापमान

एलोवेरा- एलोवेरा हवा से टॉक्सिक चीजों को हटाने के साथ ऑक्सीन लेवल को बढ़ाने का काम तेजी से करता है। इस तरह नेचुरल तरीके से यह कमरे को ठंडा कर सकता है।

बेबी रबर प्लांट- ये आसानी से वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे हीट लेवल अपने आप कम होने लगता है।

चाइनीज एवरग्रीन- चाइनीज एवरग्रीन हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही इसका ट्रांसपिरेशन रेट अच्छा होने के कारण घर के अंदर के तापमान को भी ठंडा करने के लिए एक कारगर होता है।

स्नेक प्लांट- स्नेक प्लांट एक बहुत ही अच्छा इंडोर प्लांट है। यह भी हवा को फ्रेश करने के साथ ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे आसपास के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।

पीस लिली- पीस लिली खूबसूरत पौधों में से एक है, जो न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि हवा से जहरीले तत्वों को भी दूर करता है। पीस लिली घर की हवा को ताजा और साफ रखने में मदद करता है। इससे तापमान में गिरावट होने के साथ ही घर का माहौल सुखद बना रहता है।

<