गर्मियों में स्किन ग्लो करने में मदद करेंगे ये 6 फल
गर्मियों के फल स्किन को हाइड्रेशन, ठंडक, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन प्रदान करते हैं। ये फल त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं।
पपीता- पपीता के पल्प का मैश बना कर उसे फेस मास्क के रूप में उपयोग करें।
स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी को ग्राइंड करके शहद के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह उपयोग कर सकते हैं।
अनानास- अनानास का उपयोग करने से शरीर में कोलेजन बढ़ता है, पिगमेंटेशन कम होती है और ये काले धब्बों को फीका करता है।
कीवी- कीवी एजिंग को कम करने में मदद करता है। आप इसे नारियल के तेल के साथ मिलाकर स्किन पर लगाएं।
तरबूज- तरबूज स्किन को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद करता है। आप इसके पल्प को मिक्स करके अपनी स्किन पर लगा सकते हैं।
आम- आम मुहांसों को कम करने में मदद करता है। इसके पल्प को मैश करके अपनी त्वचा पर लगाएं।
<