Sonakshi Sinha @38: ऐसे मिला सोनाक्षी सिन्हा को कर्वी फिगर, घटाया 30 किलो वजन

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज (2 जून) को 38 साल की हो गई हैं।  

एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है।

उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी फिटनेस से जुड़े राज के बारे में जानते हैं।

आज कर्वी फिगर वालीं सोनाक्षी का एक समय पर वजन बहुत ज्यादा था। ऐसे में उन्होंने अपने से पहले 30 किलो वजन घटाया।

उसके बाद उन्होंने सलमान खान संग दबंग से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। सोनाक्षी सिन्हा ने 30 किलो वजन घटाने के लिए कई दिनों तक दिन-रात कड़ी मेहनत की थी।

एक्ट्रेस ने इसके लिए खाना कम और लिक्विड का भरपूर सेवन किया था। इससे उनकी बॉडी हाइड्रेडिट रहती थी।

सोनाक्षी ने योगा और स्पिनिंग को अपने वर्कआउट में शामिल किया था। वे प्रोटीन और लो कार्ब्स डाइट से अपना दिन शुरू करती थी।

उसके बाद हैवी लंच रखती थी। साथ ही हर दो घंटे में वो छोटे-छोटे मील्स लेती थी। इससे उन्हें एनर्जी भी मिलती थी। 

सोनाक्षी वेट लॉस जर्नी के दौरान कार्डियो और ब्रिस्क वॉकिंग जरूर करती थी। साथ ही वो वर्कआउट के दौरान डांस भी जमकर करती थी। 

<