सावन और हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। आइए इन त्यौहारों के लिए खूबसूरत साड़ियों के ऑप्शन्स जानें।
ग्रीन प्रिंटेड काचीपुरम साड़ी आपको सबसे अलग लुक देगी। सावन के लिए आप इस तरीके की साड़ी खऱीद सकती हैं।
नौवरी साड़ी नई दुल्हनों पर बहुत सुंदर लगती है। इसके साथ आप जब ज्वैलरी पहनेंगी तो बेहद सुंदर नजर आएंगी।
कोल्हापुरी स्टाइल साड़ी में आप किसी रानी-महारानी से कम नजर नहीं आएंगी। इसमें आप डार्क ग्रीन या लाइट ग्रीन कलर चुन सकती हैं।
हरी बनारसी साड़ी तो हमेशा फैशन में रहती हैं। इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। सावन के लिए ये बेस्ट रहेंगी।
ग्रीन शिफॉन साड़ी आपको रॉयल लुक देगी। डार्क प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी आप अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
हरी जॉर्जेट साड़ी उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं। सावन में होने वाले फंक्शन के लिए ये परफेक्ट रहेंगी।