Riyan Parag ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! IPL में लगातार 6 बॉल पर मारे 6 छक्के

IPL में पहली बार किसी बल्लेबाज ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है।

रियान पराग का ये तूफानी अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए और ये IPL के सबसे धमाकेदार पलों में से एक बन गया।

दरअसल, KKR vs RR मैच में रियान पराग ने केकेआर के स्पिनर मोइन अली के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े।

इसके बाद जैसे ही अगला ओवर शुरू हुआ, पराग ने वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर छठा सिक्स जड़ दिया। इसी के साथ रियान ने नया रिकॉर्ड बना डाला।

रियान पराग IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। अपने पहले छक्के के साथ पराग ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

इसके अलावा शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी भी पूरी की। रियान ने अपनी पारी में 45 गेंदों में 95 रन बनाया।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 206/4 का स्कोर खड़ा किया था।

<