क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी तय

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी और सगाई की तारीखें भी तय हो चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ है। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने भी इसकी पुष्टि की है।

एक हफ्ते बाद सगाई

रिंग सेरेमनी एक हफ्ते के भीतर होने वाली है। शादी की तारीख IPL 2025 के बाद की रखी गई है।

कौन हैं रिंकू सिंह?

रिंकू सिंह टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज हैं। IPL 2025 में उन्होंने KKR की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रिज़र्व खिलाड़ी भी थे।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं और सबसे युवा महिला सांसदों में से एक हैं। वह पेशे से वकील भी हैं और मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

जल्द बजने वाली है शहनाई

शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही दोनों परिवार इस रिश्ते को नई शुरुआत देने वाले हैं। फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

<