रिंकू सिंह ने पहनाई अंगूठी, तो प्रिया सरोज की आंखों में आ गए आंसू

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आज (8 जून) समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई।

इस खास मौके पर रिंकू सिंह ने क्रीम रंग की शेरफानी पहनी थी। प्रिया सरोज ने लाइट पिंक रंग का लहंगा कैरी किया था।

क्रिकेटर ने अपनी होने वाली जीवनसाथी का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री ली।

इसके बाद रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई, जिसके बाद प्रिया इमोशनल हो गईं।

प्रिया की आंखों में आंसू आ गए, वो इसे रोक ही नहीं पाई। फिर एक शख्स ने उन्हें रुमाल लाकर दिया, उन्होंने अपने आंसू पोंछे।

प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। 

दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस खास पल में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव समेत 20 सांसद बधाई देने पहुंचे। 

रिंग सेरेमनी में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।

<