रिलीज होते ही छा गया रामायण का टीजर

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का टीजर गुरुवार को रिलीज हो गया।

डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़े बजट (1200 करोड़) की फिल्म है।

रामायण के टीजर ने रिलीज होने के 5 घंटे में ही यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए।

टीजर में रणबीर कपूर के राम वाले लुक को लोगों ने देख लिया।

टीजर में एक्टर यश का लुक भी सामने आया है। वे रावण का रोल निभाएंगे।

रामायण का पहला पार्ट अगले साल दिवाली पर 2026 में रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।

रामायण में सीता का किरदार साईं पल्लवी ने निभाया है।

<