राहुल गांधी 55 साल की उम्र में भी इतने फिट कैसे, उन्हें क्यों नहीं लगती ठंड

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं।

55 साल की उम्र में ही राहुल गांधी की फिटनेस कमाल की है।

राहुल गांधी की फिटनेस का राज उनके खानपान में छुपा है। आखिर वे क्या खाते हैं ?

राहुल गांधी सुबह उठकर सबसे पहले फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं।

सुबह 8 बजे राहुल गांधी बिना शक्कर की चाय या कॉफी पीते हैं।

10 बजे राहुल गांधी ब्रेकफास्ट करते हैं जिसमें पराठे या ऑमलेट जैसी डिश होती हैं।

लंच में राहुल गांधी सादी दाल, रोटी, सब्जी, दही, पनीर लेते हैं। उनका खाना ज्यादा मिर्च वाला नहीं होता।

डिनर में राहुल गांधी कोई भी एक फल और दूध लेते हैं।

राहुल गांधी के डाइट प्लान में 20 प्रतिशत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेड नहीं होता है। वे रोटी-चावल कम खाते हैं।

राहुल गांधी एक टाइम ही पूरा खाना खाते हैं। उनकी डाइट प्रोटीन से भरपूर होती है। वे दही जरूर खाते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली के 4 डिग्री तापमान में भी सिर्फ टीशर्ट पहने नजर आए थे।

उस वक्त ये सवाल खूब चर्चा में था कि क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती ?

राहुल गांधी ने कहा था कि मैं सर्दी से डरता नहीं हूं। अभी तक मुझे ठंड नहीं लग रही है। जब लगेगी तो स्वेटर पहन लूंगा।

<