शनिदेव ने 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया था और मीन राशि में पहले से ही राहु विराजमान थे। इसे मीन राशि में शनि राहु की युति कहते हैं।
राहु शनि की अशुभ युति से पिशाच योग बना था। इसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद अशुभ माना जाता है।
आज 18 मई को राहु शनि की अशुभ युति खत्म हो रही है और कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे।
वृषभ राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में बंपर सफलता मिल सकती है। प्रमोशन हो सकता है। नई जॉब भी मिल सकती है।
वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान की भी तरक्की होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि वालों को तरक्की मिलेगी। लंबे वक्त से रुका प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। नए काम शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि वालों की सेहत बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नई नौकरी मिल सकती है। मनचाहा ट्रांसफर, प्रमोशन मिल सकता है। इनकम बढ़ सकती है।
मकर राशि वालों को सभी का समर्थन मिलेगा और धन प्राप्ति का योग बनेगा।