सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बयान देने वाले निशिकांत दुबे आखिर हैं कौन?
‘अगर देश में कोई धार्मिक युद्ध भड़का रहा है, तो वह सुप्रीम कोर्ट है’ ये बयान बीजेपी के नेता निशिकांत दुबे ने दिया है। इसके चलते अब वे सवालों के घेरे में फंस गए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं निशिकांत दुबे।
बिहार के भागलपुर में 28 जनवरी, 1969 को जन्मे 56 वर्षीय दुबे जनसंघ नेता के भतीजे हैं। वह मूल रूप से देवघर के रहने वाले हैं, जो अब झारखंड में पड़ता है।
निशिकांत दुबे का राजनीतिक सफर देवघर से ही शुरू हुआ। वह बहुत कम उम्र में ही आरएसएस से जुड़ गए थे और इसकी शाखाओं में जाने लगे थे।
निशिकांत दुबे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति में कदम रखा।
निशिकांत दुबे, कॉर्पोरेट जगत में कुछ समय बिताने के बाद वह 2009 में सक्रिय राजनीति में उतरे और तबसे झारखंड के गोड्डा से लगातार 4 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं।
निशिकांत दुबे के पास डॉक्टरेट की उपाधि है। उन्होंने मैनेजमेंट में पीएचडी किया है और उनके पास एमबीए की डिग्री है। निशिकांत दुबे ने मारवाडी कॉलेज भागलपुर (बिहार) से बी.ए. (ऑनर्स) और एफ.एम.एस. दिल्ली विश्वविद्यालय (दिल्ली) से एम.बी.ए की डिग्री ली।