यहां घूंघट में रहते हैं पुरुष...?

पुरुषों के वर्चस्व वाले समाज में अक्सर आपने महिलाओं की दयनीय स्थितियां ही देखी होंगी।

आज के समय में भी पुरुष और महिलाओं के अंतर को आसानी से देखा जा सकता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं, एक ऐसी भी जगह हैं जहां महिलाओं की हुकूमत चलती है।

यहां महिलाएं नहीं बल्कि, पुरुष घूंघट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां महिलाएं कभी भी पुरुषों का रेप कर सकती हैं।

इस जनजाति का नाम है तुआरेग जनजाति, जो नाइजीरिया में पाई जाती है।

इस जनजाति में सभी अधिकार यहां की महिलाओं के पास ही होते हैं। यहां की महिलाएं न तो घूंघट पहनती है और न ही अपना चेहरा ढंककर रखती हैं।

यहां की महिलाएं शादी से पहले किसी भी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं, ये महिलाएं चाहे तो किसी पुरुष का रेप भी कर सकती हैं।

तुआरेक जनजाती की महिलाएं शादी के बाद भी किसी गैर-मर्द से संबंध बना सकती है। लेकिन अगर पुरुष यही काम करें, तो उन्हें कड़ी सजा दी जाती है।

अपने पति से मन ना भरने या मतभेद होने पर महिलाएं तलाक भी ले सकती हैं। तलाक के बाद ये आसानी से किसी और से शादी कर लेती हैं।

लेकिन पुरुषों को एक बार तलाक मिलने के बाद कुंवारा रहना पड़ता है।

गार्जियन वेबसाइट की फोटोग्राफर हेनरिटा बटलर Henrietta Butler ने साल 2001 में पहली बार तुआरेग जनजाति की तस्वीरें खींची थीं।

इस दौरान उन्होंने मर्दों से ये सवाल किया था कि ऐसा क्यों है कि पुरुष पर्दे में रहते हैं और महिलाएं बेपर्दा होती हैं।

इस दौरान पुरुषों ने कहा था कि उनके जनजाति की महिलाएं खूबसूरत होती हैं इसलिए उनका खूबसूरत चेहरा वो हमेशा देखते रहना चाहते हैं।

<