Netflix पर इस हफ्ते रिलीज हो रही कॉमेडी, सस्पेंस से भरपूर ये वेब सीरीज- फिल्में

एक क्रिमिनोलॉजिस्ट अपनी दोस्त की गुमशुदा बेटी की जांच करती है। उसे अपने बचपन की दर्दनाक यादें वापस याद आती हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है।

द ग्लास डोम (15 अप्रैल)

ये एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसके 7वें सीजन में 9 साल का जीनियस शेल्डॉन अब हाई स्कूल में पहुंच जाता है। उसकी स्मार्टनेस से सब हैरान हो जाते हैं। 

यंग शेल्डन- सीजन 7 (15 अप्रैल)

एक अमीर लड़की मां बनने से पहले सरोगेट मांओं की जिंदगी समझना चाहती है। ये एक इमोशनल और हार्टटचिंग कहानी है।

बेबी मामा (16 अप्रैल)

इसमें हीरों की चोरी की स्मार्ट प्लानिंग दिखाई गई है। अगर आपको मनी हाइस्ट पसंद थी, तो यह आपको जरूर पसंद आएगी।

द डायमंड हाइस्ट (16 अप्रैल)

एक टीवी होस्ट और उसका दोस्त एलियन और यूएफओ की सच्चाई खोजते हैं। ये साइंस फिक्शन और मिस्ट्री से भरपूर है।

प्रोजेक्ट यूएफओ (16 अप्रैल)

एक लड़के की किडनैपिंग होती है, क्योंकि वह एक कसीनो मालिक जैसा दिखता है। उसे एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है।

आई एम नॉट मेंडोजा (16 अप्रैल)

एक लड़की और उसका दोस्त इस्तांबुल में एक रहस्यमय खोज पर निकलते हैं। ये एडवेंचर, थ्रिलर और इमोशन्स का मिश्रण है।

इस्तांबुल इनसाइक्लोपीडिया (17 अप्रैल)

ये एम्सटर्डम के एक एप्पल स्टोर में हुई रियल-लाइफ होस्टेज क्राइसिस की कहानी है। सच्ची घटना पर आधारित थ्रिलर फिल्म है।

आई होस्टेस (18 अप्रैल)

1995 के ओक्लाहोमा धमाके की डॉक्यूमेंट्री है, जो इतिहास की सबसे बड़ी आतंकी घटनाओं में से एक है।

ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग (18 अप्रैल)

एक युवक और एक बुजुर्ग महिला की प्रेम कहानी, जो मरने के बाद स्वर्ग में मिलते हैं। ट्विस्ट यह है कि लड़का अभी 30 का ही है और लड़की 80 की हो चुकी है। 

हेवेनली एवर आफ्टर (19 अप्रैल)

<