कान्स में जलवा बिखेर रही हैं नेहा मलिक: जानिए कौन हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस!
नेहा मलिक एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल हैं जो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने इस साल 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर तहलका मचा दिया है।
उनका बोल्ड और स्टाइलिश रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
नेहा कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड बीडेड गाउन और ट्रांसपेरेंट ग्लव्स पहने नजर आई। साथ में सिंपल स्टोन नेकपीस ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।
नेहा ने इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मैं रेड कार्पेट देखकर बड़ी नहीं हुई, बल्कि इस यकीन से बड़ी हुई कि एक दिन उस पर चलूंगी और आज मैं चल चुकी हूं।”
नेहा ने 2016 में भोजपुरी फिल्म "भनवानी का जाल" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियो और फिल्में दी।
नेहा ने खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट गाना "तेरे मेरे दरमियान" किया था जो कि जबरदस्त हिट रहा था। इस गाने से नेहा को बड़ी पहचान मिली।
नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।