मुंबई की टॉप 5 लग्जरी सोसाइटी, जहां रहना हर अमीर का सपना!
मायानगरी मुंबई को सपनों का शहर भी कहा जाता है, यहां पर कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें रहना हर अमीर का सपना होता है।
लग्जरी सोसाइटी में पहला नाम प्लैनेट गोदरेज का है। इस सोसाइटी में 6 करोड़ से लेकर 20 करोड़ तक के फ्लैट्स मिलते हैं। यहां 1250 वर्गफुट से 3762 वर्ग फुट तक 2BHK, 3BHK, 4BHK फ्लैट्स हैं।
न्यू पनवेल की Balaji Symphony टाउनशिप में 11 अत्याधुनिक टावर हैं, जहां हर इमारत 33 मंजिला ऊंची है। यहां पर 1 से 3 BHK के फ्लैट्स 11,883 रुपए प्रति स्क्वायर फीट से शुरू होते हैं।
Navi Mumbai की Hiranandani Fortune City में 15 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट की कीमत पर स्टूडियो अपार्टमेंट से लेकर 3BHK तक फ्लैट्स मिलते हैं।
वर्ली की Ahuja Towers में 4BHK फ्लैट्स की कीमत 34-35 करोड़ रुपए तक है। यह 30 एकड़ में फैला है और यहां रोहित शर्मा का भी घर है।
वर्ली के Omkar 1973 में विराट कोहली का घर है, जहां फ्लैट्स की कीमत 12 करोड़ से 27 करोड़ तक है।
इन सोसाइटीज में रहना करोड़पतियों और सेलिब्रिटीज का सपना होता है। आम आदमी के लिए यहां घर खरीदना सिर्फ एक ख्वाब ही हो सकता है।