रोहित शर्मा और गेंदबाजों के दम पर मुंबई इंडियंस ने जीता IPL एलिमिनेटर

मुंबई इंडियंस ने IPL के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया।

मुंबई इंडियंस अब 1 जून को पंजाब किंग्स से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली।

हिटमैन रोहित ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की। 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च करके 1 विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन 2 विकेट भी चटकाए।

<