IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है।
एक बार फिर धोनी IPL में CSK की कमान संभालते नजर आएंगे।
CSK के रेगुलर कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ चोट की वजह IPL 2025 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने धोनी को कप्तानी सौंपी है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में फ्रैक्चर का पता चला है। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लगी थी।
चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले इसकी जानकारी दी।
महेंद्र सिंह धोनी 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार IPL का खिताब जीता है।