Mother’s Day पर अपनी मां के लिए बनाएं बिना अंडे का टेस्टी केक

सामग्री- एक कप दूध, एक चम्मच सिरका, 4 चम्मच तेल, 8 चम्मच पिसी चीनी, एक कप मैदा, 4 चम्मच कोको पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और सजावट के लिए व्हिपिंग क्रीम और नुटेला।

सबसे पहले आप एक बाउल में सामग्री में बताईं गई सभी चीजों को डाल लीजिए। अब व्हिस्क की मदद अच्छे से मिला लें, ध्यान रखें इसमें गांठ ना रहें। अब पैन में पार्चमेंट पेपर रखें और उस पर बैटर लगाकर पेस्ट को फैला दें।

मीडियम आंच पर 5-6 मिनट के लिए बेक करें। ठंडा होने के बाद पलट कर पैन से बाहर निकाल लें और पेपर को हटा दें।

अब केक को कटर का उपयोग करके को तीन लेयर्स में काट लें। हर एक स्लाइस पर व्हीप्ड क्रीम और नुटेला फैलाएं और फिर उस पर केक का दूसरा स्लाइस रखें।

इसके बाद केक के चारों ओर व्हीप्ड क्रीम लगाएं। केक के टॉप पर चैरी और चॉकलेट लगा कर सजा लें। मदर्स डे पर अपनी मां को ये केक खिलाएं और उनका दिन स्पेशल बनाएं।

<