मॉनसून में मध्यप्रदेश की इन 5 जगहों पर जरूर घूमने जाएं

मांडू- धार जिले में विंध्य की पहाड़ियों पर स्थित मांडू अपने अंदर कई ऐतिहासिक धरोहर संजोए हुए है। यहां 25 से ज्यादा महल हैं। पहाड़ों से घिरे मांडू की ऐतिहासिक इमारतें और वहां का प्राकृतिक सौदर्य ही उसके आकर्षण का केंद्र है।

अमरकंटक- मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का अमरकंटक विंध्याचल की पहाड़ियों पर स्थित है। अमरकंटक में ही नर्मदा नदी का उद्गम होता है। वहीं सोनमुड़ा में सोन नदी का उद्गम होता है। बारिश के दिनों में चारों तरफ हरियाली नजर आती है। यहां स्थित कपिल धारा को दूध धारा के नाम से भी जाना जाता है।

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी झीलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के राजा भोज ताल या बड़ी झील में आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। भोपाल से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्वालियर रोड की एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है मनुभान की टेकरी। कलियासोत, केरवा और कोलार डैम घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

पचमढ़ी- पचमढ़ी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां स्थित ऊंची चट्टान को धूपगढ़ के नाम से जाना जाता है। इसे मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चट्टान कहा जाता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद लिया जाता सकता है।

ओरछा- ओरछा को मध्‍य प्रदेश का अयोध्‍या कहा जाता है। ओरछा अपने इ‍तिहास के लिए प्रसिद्ध है। ओरछा हरियाली से घिरा हुआ है और पहाड़ों की गोद में बसा है। ओरक्षा में भगवान राम अपने बाल रूप में मौजूद हैं। ऐसी मान्‍यता है कि भगवान राम दिन नें ओरछा तो रात को अयोध्या में विश्राम करते हैं।

<