मॉनसून में हनीमून के लिए ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें

बारिश को प्यार और रोमांस का मौसम माना जाता है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है और आप मॉनसून में हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगहें सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं।

शिलॉन्ग- पर्यटकों का पसंदीदा मेघालय का शिलांग शहर कपल्स के लिए भी परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। मानसून में शिलांग जाने का फैसला सही रहेगा। बारिश में यहां की हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ जाती है।

केरल- केरल के मुन्नार शहर और कोवलम शहर में कपल्स घूमने के लिए जा सकते हैं। मुन्नार केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां कपल एक दूसरे के साथ  क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं कोवलम हनीमून के लिए परफेक्ट जगह मानी जाती है।

लद्दाख- नई शादी हुई है और पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो मानसून में लद्दाख की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बारिश के मौसम में बहुत कम लोग लद्दाख जाते हैं।

कर्नाटक- कर्नाटक का कुर्ग कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। बारिश में कुर्ग के झरने, झीलें, काॅफी के बागान बहुत मनमोहक दिखने लगते हैं। बारिश में कपल कुर्ग जाना चाहते हैं तो यह फैसला बेस्ट होगा।

<