गलत दिशा में रखा मनी प्लांट बन सकता है गरीबी की वजह, जानें वास्तु के ये 7 नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट अगर गलत दिशा में रखा जाए तो यह लक्ष्मी की कृपा नहीं आने देता। जानिए इसकी सही दिशा और क्या सावधानियां जरूरी हैं।
मनी प्लांट की वास्तु में अहमियत
मनी प्लांट को धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इसे सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी होता है। गलत दिशा में लगाने पर हो सकता है नुकसान।
यहां भूलकर भी न लगाएं मनी प्लांट
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा बृहस्पति की है जो शुक्र के विरोधी हैं। यहां मनी प्लांट रखने से आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
पूर्व और पश्चिम दिशा भी है अशुभ
पूर्व दिशा: मानसिक तनाव और अस्थिरता ला सकती है। और पश्चिम दिशा: धन हानि और घरेलू क्लेश बढ़ा सकती है। इन दिशाओं में मनी प्लांट लगाने से बचें।
मनी प्लांट लगाने की शुभ दिशा
मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा धन, वैभव और उन्नति से जुड़ी होती है। यहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मनी प्लांट लगाने के वास्तु टिप्स
मनी प्लांट को मिट्टी के गमले में लगाएं। बेलें हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। जमीन पर पड़ी बेलें नकारात्मकता लाती हैं। पौधा सूखने न दें, पत्तियां समय-समय पर ट्रिम करें।