जानें कैसे 'भारत' बने मनोज कुमार

मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका नाम भारत कुमार कैसे पड़ा

दरअसल, 1965 में मनोज कुमार देशभक्ति पर बनी फिल्म शहीद में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के रोल में नजर आए थे

ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी जो कि लाल बहादुर शास्त्री को भी बहुत पसंद आई थी।

उन्होंने मनोज कुमार को जय जवान, जय किसान नारे पर फिल्म बनाने की सलाह दी थी

इस पर मनोज ने फिल्म 1967 में उपकार बनानी शुरू कर दी थी

उपकार 1967 की सबसे बड़ी फिल्म थी। फिल्म का गाना मेरे देश की धरती सोना उगले.. आज भी सबसे बेहतरीन देशभक्ति गानों में गिना जाता है।

फिल्म में मनोज कुमार का नाम भारत था।

फिल्म के गाने की पॉपुलैरिटी देखते हुए मनोज कुमार को मीडिया ने भारत कहना शुरू कर दिया और फिर उन्हें भारत कुमार कहा जाने लगा

<