जानिए आसान घरेलू टिप्स जो रसोई गैस को लंबा चलाएंगे और खर्च घटाएंगे

पहले से करें तैयारी

खाना बनाने से पहले सब्जी, मसाले, दाल आदि तैयार कर लें ताकि गैस बिना जरूरत के ना जले।

ढक्कन का इस्तेमाल ज़रूर करें

ढक्कन लगाकर खाना पकाएं। ढक्कन लगाने से खाना जल्दी पकता है और गैस की बचत होती है।

एक साथ ज्यादा पकाएं

हर बार गैस जलाने की बजाय एक साथ 2–3 सब्ज़ी या आइटम बना लें। समय और गैस दोनों की बचत।

फ्लेम कंट्रोल करें

तेज आंच गैस ज्यादा खपत करती है। मीडियम या स्लो फ्लेम से खाना अच्छा और सस्ता बनता है।

बर्तन का सही चुनाव करें

छोटे बर्तन में बड़ा खाना या हल्के बर्तन में कुकिंग से गैस ज़्यादा लगती है। सही बर्तन से हीट सेव होती है।

रेगुलर सर्विस और जांच करें

लीकेज, जाम या जले हुए बर्नर से गैस बर्बाद होती है। समय-समय पर सर्विस कराना जरूरी है।

<