इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित परीक्षा JEE Advanced 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें परीक्षा में इन पांच छात्रों ने टॉप 5 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
रजित गुप्ता- कोटा निवासी रजित गुप्ता ने JEE Advanced 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इस परीक्षा में रजित ने 332/360 अंक प्राप्त किए हैं।
सक्षम जिंदल- सक्षम जिंदल हरियाणा के हिसार निवासी हैं। उन्होंने JEE Advanced 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है। सक्षम जिंदल को 332/360 अंक प्राप्त हुए हैं।
माजिद मुजाहिद हुसैन- माजिद मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने JEE Advanced 2025 एग्जाम में 330/360 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है।
पार्थ मंदार वर्तक- पार्थ ने मुंबई के एक कोचिंग सेंटर से तैयारी की है। उन्होंने JEE Advanced 2025 एग्जाम में 327/360 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल की है।
उज्जवल केसरी- दिल्ली जोन से आने वाले उज्ज्वल केसरी ने 324 अंक लाकर जेईई एडवांस्ड 2025 एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है।