मुंबई की पहली जॉइंट कमिश्नर इंटेलिजेंस आरती सिंह डॉक्टर से कैसे बनीं IPS

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की पहली जॉइंट कमिश्नर इंटेलिजेंस IPS आरती सिंह को बनाया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस में एक अतिरिक्त जॉइंट कमिश्नर पोस्ट बनाने की घोषणा की थी।

जॉइंट कमिश्नर इंटेलिजेंस आरती सिंह के डॉक्टर से IPS बनने की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

IPS आरती सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली हैं।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से उन्होंने MBBS किया था। करियर की शुरुआत गायनिक डॉक्टर के रूप में की थी।

डॉक्टरी करते वक्त आरती सिंह ने देखा कि बेटा पैदा होने पर लोग खुशी मनाते थे और बेटी पैदा होने पर सन्नाटा पसर जाता था।

लोगों की इसी सोच को बदलने के लिए आरती सिंह ने IPS बनने की ठानी और डॉक्टरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

आरती सिंह को शुरुआत में परिवार और रिश्तेदारों की बातें सुननी पड़ीं, लेकिन 2006 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और IPS बन गईं।

<