कल भारत के लिए अंतरिक्ष में नई इबारत लिखेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कुछ ही घंटों में इतिहास रच देंगे।

11 जून को शाम 5:30 बजे शुभांशु शुक्ला अमेरिका के फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेंगे। 

शुभांशु चार दशक बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

शुभांशु से पहले स्कावड्रन लीडर राकेश शर्मा ने 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

शुभांशु शुक्ला के पास 2 हजार घंटों का उड़ान अनुभव है। वे वर्तमान में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान परीक्षण पायलट हैं।

इसरो ने शुभांशु शुक्ला के मिशन के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

<