युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद अब खतरों से खेलेंगी धनश्री वर्मा!

कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा जल्द ही रोहित शेट्टी के शो में दिखेंगी।

धनश्री वर्मा को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के आने वाले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

शो मेकर्स और धनश्री के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब ठीक रहा तो वे जल्द ही इस शो में दिखाई दे सकती हैं।

धनश्री वर्मा ने पहले भी रियलिटी शोज में काम किया है। धनश्री ने 2023 में 'झलक दिखला जा' में नजर आई थीं।

धनश्री वर्मा का हाल ही में नया वीडियो सॉन्ग 'गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा' रिलीज हुआ था। वहीं, युजवेंद्र चहल इन दिनों IPL में व्यस्त हैं।

धनश्री का अगला कदम 'खतरों के खिलाड़ी' शो में हिस्सा लेना हो सकता है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

<