इंडियाज गॉट लेटेंट का ये विवादित चेहरा, अब खतरों के खिलाड़ी में आएगा नजर ?
रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15, जल्द ही शुरू होने वाला है।
इसमें पार्टिसिपेट करने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKK 15 का प्रीमियर 27 जुलाई 2025 को टीवी पर शुरू होने वाला है।
खतरों के खिलाड़ी 15 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान भाग नहीं ले रहे हैं।
टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा मालवीय को लेकर कहा जा रहा हैं कि दोनों का नाम कंफर्म है।
साथ ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा का नाम भी सुर्खियों में है, कि वे शो का हिस्सा बन सकती हैं।
इसके अलावा इंडियाज गॉट लेटेंट का एक विवादित नाम सामने आया है।
इंडियाज गॉट लेटेंट से विवादों में आईं अपूर्वा मुखीजा को शो के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल कुछ कंफर्म नहीं हुआ है।
इसके अलावा विवियन डीसेना, भाविका शर्मा, दिग्विजय राठी और मल्लिका शेरावत के नामों पर भी चर्चा हो रही है।
अब देखना है कि मेकर्स कब तक खतरों के खिलाड़ी 15 की लिस्ट जारी करेंगे।
<