खुशियों के त्योहार पर कर सकते हैं देश की इन मस्जिदों का दीदार

जामा मस्जिद, दिल्ली- दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और भव्य मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद को शाहजहां ने बनवाया था। ईद के मौके पर यहां हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं।

मक्का मस्जिद, हैदराबाद- हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद 17वीं शताब्दी में बनाई गई थी। इसे भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में गिना जाता है।

ताज उल मस्जिद, भोपाल- भोपाल स्थित ताज उल मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसकी गुलाबी दीवारें और विशाल प्रांगण इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं। ईद के मौके पर यहां का नजारा देखने लायक होता है।

जामिया मस्जिद, श्रीनगर- इस मस्जिद की गिनती भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में होती है। यहां एक साथ करीब 33,000 लोग नमाज अदा कर सकते हैं। ईद पर यहां अलग ही रौनक देखने को मि‍लती है।

हाजी अली दरगाह, मुंबई- हाजी अली दरगाह सिर्फ एक मस्जिद ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक स्थल भी है। समुद्र के बीचों-बीच बसी ये दरगाह हर धर्म के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

चारमीनार मस्जिद, हैदराबाद- चारमीनार मस्जिद न सिर्फ हैदराबाद का प्रतीक है, बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर भी है। ईद के दौरान यह मस्जिद रोशनी और सजावट से और भी खूबसूरत लगती है।

<