लू से बचाएगा सत्तू का शर्बत, ये है बनाने का तरीका

गर्मियों के मौसम में लू लगने की संभावना होती है। ऐसे में बहुत कम लोग जानते हैं, इससे बचने के लिए आप सत्तू का शर्बत पी सकते हैं।

इसे आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं, जो पेट को ठंडा रखता है। चलिए जानते हैं, इसे आप घर में कैसे बना सकते हैं।

इसे बनाने के लिए सत्तू आटा, नमक, काला नमक, पानी, प्याज, हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते, 1 नींबू का रस, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर और 1 चम्मच जीरा लें।

मिट्टी के बर्तन में 2 बड़े चम्मच सत्तू का आटा लें। सत्तू का आटा चने को पीसकर बनाया जाता है।

इसमें नमक और काला नमक मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके 2 कप पानी मिला दें और फिर उसे मथ लें।

इसके बाद बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और पुदीने के पत्ते डालें। इसके बाद 1 नींबू का रस डाल दें।

अब 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर और 1 चम्मच जीरा डालें। आपका सत्तू शरबत तैयार है।

आप गिलास में कुछ आइस क्यूब्स डालकर इसे ठंडा परोस सकते हैं।

<