हिमाचल प्रदेश में दो सगे भाइयों की एक पत्नी, जानें क्या है ये प्रथा

सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश की एक शादी तेजी से वायरल हो रही है जिसके पीछे की वजह प्राचीन बताई जा रही है तो आइए जानते पूरी कहानी।

सिरमौर के शिलाई गांव में महिला ने दो भाइयों से शादी रचाई है, कहा जा रहा है यह बहुपति  प्रथा हाटी जनजाति की एक प्राचीन परंपरा है।

बहुपति प्रथा में एक महिला दो या अधिक पुरुषों से विवाह करती है, इसलिए इसे बहुपति प्रथा कहा जाता है।

हाटी जनजाति में जमीन को बांटने से बचाने और परिवार को एक रखने के लिए अपनाई जाती है ये परंपरा।

महाभारत की द्रौपदी की तरह महिला करती है एक साथ भाइयों से विवाह, इसलिए इसे जोड़ेदारन’ या ‘द्रौपदी प्रथा’ भी कहते हैं।

हालांकि भारत में बहुपति प्रथा अवैध है, लेकिन हिमाचल हाईकोर्ट ने ‘जोड़ेदार कानून’ से इस प्रथा को मान्यता दे रखी है।

कहीं न कहीं आधुनिकता इस परंपरा को चैलेंज कर रही है लेकिन शिक्षा और शहरीकरण के चलते परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

भारतीय संविधान के तहत हाटी जनजाति को एसटी दर्जा मिला हुआ है और हाटी समुदाय ने बहुपति प्रथा को अपनी सांस्कृतिक पहचान बताया है।

<