मखाने में भी हो सकती है मिलावट, जानिए कैसे पहचानें असली मखान 

आकार पर ध्यान दें

बड़े और फूले हुए मखाने उच्च गुणवत्ता के होते हैं। छोटे या सिकुड़े हुए मखाने मिलावटी या निम्न गुणवत्ता के हो सकते हैं।

रंग और बनावट जांचें

अच्छे मखाने सफेद और चिकने होते हैं। अगर मखाने पर काले या भूरे धब्बे हैं, तो वे खराब या मिलावटी हो सकते हैं।

हाथ से तोड़कर देखें

असली मखाना उंगली से दबाने पर आसानी से टूट जाता है। यदि मखाना बहुत कठोर है या टूटने में कठिनाई हो रही है, तो वह मिलावटी हो सकता है।

छिलके की जांच करें

अच्छे मखाने का छिलका पतला और आसानी से टूटने वाला होता है। मोटा और सख्त छिलका गुणवत्ता में कमी का संकेत हो सकता है।

ग्रेड और पैकेजिंग पर ध्यान दें

6 या 6.5 ग्रेड का मखाना उच्च गुणवत्ता का माना जाता है। पैकेट पर FSSAI मार्क और मैन्युफैक्चरिंग डिटेल्स जरूर जांचें।

<