आमतौर पर एक पुरुष के कितने बच्चे हो सकते हैं, 5, 10, 15 या 20, लेकिन इतिहास में एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसमें एक पुरुष 87 बच्चों का पिता बना। आइए फ्योडोर वासिल्येव की कहानी जानते हैं।
फ्योडोर रूस के रहने वाले थे और वे पेशे से किसान थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। दो पत्नियों से उनके कुल 87 बच्चे हुए। दोनोंं पत्नियों से हुए बच्चों को मिलाकर यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना।
फ्योडोर की पहली पत्नी वेलेंटीना वासिल्येव 27 बार प्रेग्नेंट हुईं। उनके कुल 69 बच्चे पैदा हुए। उनसे 16 बार जुड़वा बच्चे पैदा हुए और 7 बार तीन-तीन बच्चे यानी ट्रिप्लेट पैदा हुए। इसके अलावा चार बार 4-4 बच्चे पैदा हुए।
सालों के बाद फ्योडोर ने दूसरी शादी की, दूसरी पत्नी से फ्योडोर 18 बच्चों के पिता बने। इनकी दूसरी पत्नी ने 6 बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और दो बार तीन-तीन बच्चों को जन्म दिया।
जीवनभर में फ्योडोर के कुल 87 बच्चे पैदा हुए। इनमें एक जुड़वा बच्चों की मौत होने के कारण, 85 बच्चे जीवित रहे। इतने बच्चे होने के बाद इनका नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।