जानिए कौन से पौधे बारिश में भी रहेंगे ताजे और आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे।

लेमन ग्रास 

लेमन ग्रास न केवल दिखने में सुंदर होता है, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। यह मानसून में तेजी से बढ़ता है और कीटों को भी दूर रखता है।

 पुदीना

पुदीने का पौधा मानसून में तेजी से फैलता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू घर को ताजगी देती है और यह कई बीमारियों से भी बचाता है।

बेगोनिया

बेगोनिया एक फूलदार पौधा है जिस पर खूबसूरत गुलाबी फूल खिलते हैं। यह बरसात में भी अच्छी तरह खिलता है और घर की खिड़कियों, बालकनी की शोभा बढ़ाता है।

चंपा

सफेद और सुगंधित फूलों वाला चंपा मानसून के मौसम में बेहद आकर्षक लगता है। इसे गमले में लगाकर आंगन या विंडो के पास रखा जा सकता है।

शुगर प्लांट

स्टीविया न केवल देखने में आकर्षक होता है, बल्कि यह शुगर कंट्रोल करने के लिए उपयोगी भी है। मानसून में यह आसानी से उगता है और खास देखभाल की ज़रूरत नहीं होती।

<