मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चमक जाएगा चेहरा
गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे ठंडक का अहसास होता है और पिंपल्स भी कम हो जाते हैं।
चलिए जानते हैं चहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका क्या है?
फेस पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के लिए आप अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मियों में आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी।
मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से भी गर्मी में आराम मिलता है। इससे स्किन मुलायम और शाइन करती है।
रेडनेस और जलन कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चंदन मिलाकर लगा सकते हैं।
इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी में इन सभी चीजों (एलोवेरा जेल, गुलाब जल, चंदन) को मिक्स करके लगा सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी में आप दही भी मिलाकर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है।
मुल्तानी मिट्टी में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है। हालांकि जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें नींबू का रस मिलाकर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।