भोपाल की ईदगाह, ताजुल मसाजिद, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और बिल्किस जहां मस्जिद सहित अलग-अलग जगहों पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की।

हजारों लोगों ने अदा की ईद की नमाज

पूरे शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। ड्रोन से निगरानी और लगातार गश्त की गई।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

ईदगाह में सुबह 6:30 बजे, ताजुल मसाजिद में 6:45, जामा मस्जिद में 7 बजे, मोती मस्जिद में 7:15 और बिल्किस जहां मस्जिद में 7:30 बजे नमाज हुई।

तय समय पर अदा हुई नमाज

ईद के मौके पर सुबह 6 बजे से कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया। यातायात पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई थी।

ट्रैफिक डायवर्शन प्लान लागू

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अपने घरों की ओर रवाना हुए।

नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद

ईद-उल-अजहा इस्लाम का पाक त्योहार है, जिसे इब्राहीम की अल्लाह के प्रति श्रद्धा की याद में मनाया जाता है। इस दिन नमाज अदा कर मुसलमान कुर्बानी देते हैं और जरूरतमंदों को दान करते हैं।

ईद-उल-अजहा: कुर्बानी का त्योहार

<